Penny Stock : HMA Agro Industries भारत की एक प्रमुख FMCG कंपनी है, जो मुख्यतः फ्रोज़न बफ़ेलो मीट, सीफूड, चिकन, पेट फूड, राइस और तैयार लेदर प्रोडक्ट्स का उत्पादन एवं निर्यात करती है। कंपनी के पास देश के छह प्रमुख शहरों (आगरा, मोहाली, अलीगढ़, हरियाणा, मेवात और परभणी) में अत्याधुनिक मांस प्रोसेसिंग प्लांट्स हैं। HMA Agro की डेली प्रोडक्शन क्षमता 1472 मीट्रिक टन है और कुल सालाना क्षमता लगभग 4,00,000 मीट्रिक टन के करीब है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को 40 से ज़्यादा देशों में ‘Black Gold’, ‘Kamil’, और ‘HMA’ ब्रांड नाम से एक्सपोर्ट करती है।
हालिया तिमाही
सितंबर 2025 की तिमाही (Q2 FY26) में HMA Agro Industries ने जबरदस्त वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की टोटल इनकम ₹2191.44 करोड़ रही, जिसमें 48% YoY उछाल दर्ज हुआ। टोटल रेवेन्यू पिछले साल इसी तिमाही में ₹1478 करोड़ था। तिमाही दर तिमाही भी लगभग 93% ग्रोथ रही है। इस तिमाही में Profit After Tax (PAT) ₹89.79 करोड़ पहुँचा, जबकि पिछली तिमाही में यही PAT केवल ₹0.59 करोड़ था—यानि 15118% की ग्रोथ। कंपनी की EBITIDA में भी 692% का जबरदस्त इज़ाफा हुआ है।
HMA Agro Industries
HMA Agro Industries का शेयर कीमत हाल ही में 10% ऊपर जाकर 33.97 रुपये पर ट्रेड हुआ और इसमें अपर सर्किट लगा। शेयर का 52 वीक हाई 48.33 रुपये और 52 वीक लो 27.75 रुपये रहा है। पिछले कुछ दिनों में शेयर वॉल्यूम में करीब 6 गुना बढ़ोतरी देखने को मिली है।
निवेशकों की रूचि
HMA Agro Industries में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) की रुचि भी बढ़ रही है। सितंबर 2025 में DIIs ने कंपनी के 25,85,438 शेयर खरीदें, जिससे इनकी हिस्सेदारी 0.63% हो गई। वहीं, प्रमोटर्स के पास लगभग 81.63%, FIIs के पास 6.73%, और रिटेल निवेशकों के पास लगभग 11.53% हिस्सेदारी है। कंपनी का मार्केट कैप ₹1503 से ₹1668 करोड़ के दायरे में है। Return on Equity (ROE) और Return on Capital Employed (ROCE) दोनों 12% के आसपास है।
Read More : Defence Sector में भारत का बड़ा धमाका ! ये 3 शेयरो में आने वाली है बम्फर तेजी एक ने दिया 2,931% का रिटर्न
उत्पादन क्षमता
HMA Agro की सबसे बड़ी ताकत इसकी ऑटोमेटेड और अत्याधुनिक प्लांट्स में है, जहां मेटल-डिटेक्टर्स, ब्लास्ट फ्रीज़र और क्वालिटी-कटिंग सिस्टम उपयोग होते हैं। कंपनी का 90% बिजनेस एक्सपोर्ट आधारित है और यह भारत के टॉप मीट एक्सपोर्टर्स में शामिल है।
Read More : सोलर सेक्टर में बढ़ी टक्कर! Premier vs Emmvee, कौन है असली मार्किट का किंग?
Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।







2 thoughts on “एक साल में बनाया पैसा तीन गुना! प्रॉफिट 14940% उछला, Penny Stock में निवेशकों की लगी लाइन”